नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में दिनांक 30/31 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त की गई, जिसमें कुल 160 वारंट तामील किए गए। इनमें 35 स्थायी, 1 फरारी और 124 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।
गश्त के दौरान एनडीपीएस एक्ट के 3, शरीर संबंधी अपराधों के 83, सम्पत्ति संबंधी 17, और महिला अपराधों के 6 आरोपियों की चेकिंग की गई। पुलिस ने 117 निगरानी बदमाशों, 67 होटल-लॉज-ढाबों की जांच की और 20 आबकारी, 2 शस्त्र, 1 एनडीपीएस, 1 जुआ व 6 सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए। गंभीर मामलों में फरार 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। वाहन जांच में 50 वाहनों पर चालान बनाकर 21,600 शमन शुल्क वसूला गया।
यह कार्रवाई एएसपी नवल सिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, एसडीओपी जावद रोहित राठौर, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी और समस्त थाना-चौकी प्रभारियों के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपियों व अनैतिक गतिविधियों की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उन्हें उदघोषित इनाम भी प्रदान किया जाएगा।