जावरा। अखिल भारतीय धाकड़ युवा संगठन द्वारा जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सरसी चौकी के नवनियुक्त चौकी प्रभारी शिवेंद्र कुमार का कल शाम को चौकी परिसर पहुंच कर किया गया स्वागत वही स्वागत के दौरान प्रभारी बोले मैं अपने विधि के अधीन अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा पूरी निष्ठा से वही मुझसे आपकी जो भी अपेक्षा रहेगी उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा मैं भी उम्मीद करता हूं कि मैं आप सब का विश्वास बनाकर रखूं और आप पुलिस प्रशासन पर विश्वास बनाकर रखें वही उन्होंने क्षेत्र की जानकारी ली और अपनी कार्य प्राथमिकताओं से सभी को अवगत कराया।
वहीं अखिल भारतीय धाकड़ युवा संगठन द्वारा प्रभारी महोदय से सरसी गांव में सीसीटीवी कैमरे ओर रात्रि के समय पुलिस की गांव में गस्त को लेकर भी चर्चा की गई इस दौरान प्रभारी ने चर्चा मैं बताया की आज अपराधों पर नकेल के लिए गांवों में सीसीटीवी कैमरे बहुत जरूरी है आधुनिकता का युग है हम जन सहयोग से जल्द से जल्द आपकी समस्या का निदान करने का पूरा प्रयास करेंगे और गांव सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे वही इस मौके पर बड़ी संख्या में अखिल भारतीय धाकड़ युवा संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही चौकी प्रभारी ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है और इसे सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है, लेकिन जागरूकता फैलाना भी उतना ही जरूरी है।