BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 1:36 pm
KHABAR : कलेक्टर ने टीबी मरीजों को पोषण फूड बॉस्‍केट उपलब्‍ध कराये, टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए लगातार प्रयास-कलेक्‍टर सिंह, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कलेक्टर ऋतुराज सिंह की उपस्थिति में  जिला अस्पताल में टीबी के मरीजों को टीएसीसी लिमिटेड द्वारा सीएसआर मद से 100 निक्षय पोषण फूड बास्केट उपलब्ध कराए गए। साथ ही प्रति माह 1000 निक्षय पोषण फूड बास्केट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।


इस दौरान कलेक्टर सिंह ने कहा कि देवास को टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर ने कंपनी के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं का यह योगदान टीबी जैसे रोगों के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि अन्य कंपनी भी आपके सहयोग को सराहेगी और प्रेरणा लेकर अभियान में भाग लेगी। 


कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि टीबी मुक्‍त जिला बनाने के लिए सभी स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा दी गई एडवाइजरी का पालन करें। टीबी मरीजों को जिला प्रशासन द्वारा लगातार 06 माह तक फूड बॉस्‍केट दिया जायेगा। टीबी मरीजों को शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने के लिए अच्छा खाना मिले इसके लिए यह प्रयास किये जा रहे है। जिले में लगभग 13 सौ चिन्हित टीबी के मरीजों को 06 माह तक लगातार फूड बॉस्‍केट दिये जायेंगे। यह पहल टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य मरीजों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है।


कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि टीबी के लक्षण होने पर टीबी की जांच अवश्‍य कराये। नियमित रूप से दवाईयां खाने पर और अच्‍छे भोजन से आप शीघ्र ठीक हो सकते है। टीबी एक फैलने वाली बीमारी है, पर्याप्‍त एहतियात बरते और एडवायजरी का पालन करें, आप एहतियात बरतेंगे तो टीबी नहीं फैलेगा।’


जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डॉ. आरपी. परमार, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अमरीन शेख सहित कंपनी के प्रतिनिधि रमेश खैतान सहित अन्य प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE