BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 1:47 pm
BIG NEWS : बीजेपी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की दो टूक, हेमंत खंडेलवाल बोले- यह गुमान छोड़ दें कि किसी नेता ने जिलाध्‍यक्ष बनाया है, परिवार को पार्टी में आगे न बढ़ाए, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में कल हुई बीजेपी कामकाजी बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दो टूक सामने आई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कहा- यह गुमान छोड़ दें कि किसी नेता ने जिलाध्‍यक्ष बनाया है, आपको पार्टी ने बनाया है और पार्टी व कार्यकर्ता को साथ लेकर कार्य करना होगा। परिवार को पार्टी में आगे न बढ़ाएं। कहीं ऐसा न हो कि पार्टी की बैठक में आपका बेटा भाषण दे आए। हर कार्यक्रम में प्रदेश, जिला व अन्‍य पदाधिकारियों को सम्‍मान के साथ आमंत्रित करें। नियुक्तियों में समन्‍वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्‍त होंगे। बैठक में करें समय का अनुपालन, सांसद, विधायक व पदाधिकारियों से समन्वय अवश्‍य बनाएं।


जिलों में बनेगा कोर ग्रुप
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश बोले- जिलाध्‍यक्ष, प्रभारी मंत्री के पास ट्रांसफर, परिवारजन की नियुक्ति व निजी काम लेकर न जाएं। संगठन विस्‍तार पर ध्‍यान दें। जिलाध्‍यक्षों के तीन काम- कार्यकर्ता वर्ग को सम्‍मान देकर सक्रिय करें, समन्‍वय बनाकर कार्य करें, कार्यकर्ता भ्रमित न हो इसकी चिंता करें। जिलों में बनेगा कोर ग्रुप, सहज परामर्श की प्रक्रिया बनेगी।


निगम मंडल व अन्‍य नियुक्तियों की सिफारिशों में अपनों का मोह त्यागें। विचार परिवार को महत्‍व दें। वर्चुअली बैठक जिलों में बंद करें। जिलाध्‍यक्ष वर्चुअली जुड़ने के बाद कैमरा ऑफ कर अन्‍य कार्य करते हैं। झूठ बोलने की न डालें। जिलाध्‍यक्षों के जिला भाजपा कार्यालयों में न बैठने से लोग प्रदेश कार्यालय आ गए।


शिवप्रकाश के प्रभारी मंत्रियों को निर्देश व सुझाव
शिवप्रकाश ने कहा- कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न हो, यदि कोई कार्यकर्ता यह कहता है कि जो जिला अध्यक्ष, सांसद या विधायक के करीब है, उसका काम हो जाता है, लेकिन हमारा नहीं होता, तो यह संगठन के लिए चिंतनीय। इस स्थिति की ज़िम्मेदारी जिला अध्यक्ष को लेनी होगी। प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक एवं संगठन पदाधिकारी अपने प्रवास के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करें, उन्हें सम्मान दें, उनकी समस्याएं समझें।


प्रभारी मंत्री का प्रवास केवल रस्म अदायगी न हो
जिलाध्यक्ष हर सरकारी बैठक में उपस्थित न हों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशासन से समन्वय प्रभारी मंत्री के माध्यम से किया जाए। प्रभारी मंत्री पहले कार्यकर्ताओं से संवाद करें, फिर प्रशासनिक अधिकारियों से। प्रभारी मंत्री का प्रवास केवल रस्म अदायगी न हो जमीनी निरीक्षण हो, लाभार्थियों से मिलें। बूथों पर जाएं, कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर सभी स्तरों पर संवाद करें।


अधिक कार्य करने की आवश्यकता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता देश और जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। बीजेपी का प्रदेश में संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, हम जनता की सेवा उतनी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। हमें जनता तक अपनी योजनाओं को पहुंचाने में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE