BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 3:15 pm
KHABAR : सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज प्रत्‍येक शिकायत का शीघ्र प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण करें,  सीएम डॉ. मोहन यादव ने की आवेदकों की लंबित समस्‍याओं के निराकरण की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज प्रत्‍येक शिकायत का शीघ्र प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बुधवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में नागरिकों की लंबित समस्‍याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। उन्‍होने विभिन्‍न जिलों के आवेदकों से वी.सी. के माध्‍यम से चर्चा कर, उनकी समस्‍याएं सुनी और उनका त्‍वरित निराकरण करवाया।
मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने सभी अधिकारियों और जिलो के निर्देश दिए, कि वे अतिवृष्टि एवं आपदा पीड़ितों को तत्‍काल मदद उपलब्‍ध करवाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि विभिन्‍न वर्गाे के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान चालू शैक्षणिक सत्र में ही सुनिश्चित किया जाए। मुख्‍यमंत्री ने अभियान चलाकर गुमशुदा, लापता बेटियों को ढुंढने के निर्देश देते हुए कहा, कि इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जावेगी। बेटियों के लापता के प्रकरणों में दोषियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जाए।
कलेक्‍टोरेट नीमच में एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, वनमण्‍डलाधिकारी एसके अटोदे, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसौदिया भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE