खरगोन। जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में आज भी सड़कों की स्थिति बदहाल हैं। एकतरफ सरकार गांव गांव जोड़कर सड़के बनवा रही हैं,तो दूसरी और सड़को पर गड्ढें कीचड़ भरी तस्वीरें विद्यार्थियों को मुंह चिढ़ा रही हैं। बात कर रहे हैं,ग्राम धुलकोट के कुंडिया फाटे से कान्यापानी तक का मार्ग बहुत ही दयनीय स्थिति में जा पहुंचा हैं। करीब 8से 10किलोमीटर का मार्ग गड्ढों एवम कीचड़ से पट गया हैं। इसी मार्ग से रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी पैदल चलकर धुलकोट के सीएम राइज विद्यालय अध्ययन के लिए जाते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि,कीचड़ भरे मार्ग से रोजाना स्कूल जाते हैं। ऐसे में कीचड़ से कपड़े भी खराब हो जाते हैं। रोजाना 6 से 7 किलोमीटर पैदल स्कूल जाते हैं। वहीं सड़क पर गड्ढे और कीचड़ होने के कारण कुछ विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पाते हैं। इसके साथ ही गर्भवती महिला या बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में भी बड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ता हैं। आएदिन खस्ताहाल मार्ग पर हादसे भी होते रहते हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का इस और कोई ध्यान नहीं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि, यदि कुंडिया फाटे से कान्यापानी तक का डामरीकरण मार्ग बनता हैं तो, आसपास के चौखंड, नया बिलवा,जुना बिलवा, नीमखेड़ी, आदि ग्रामों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही यह मार्ग सेंधवा तहसील के कामोद से भी जुड़ जाएगा। आपको बता दे कि, खराब सड़क को लेकर यहां के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के पोस्टर लगाकर पक्की सड़क निर्माण की मांग की थी। लंबे समय से अच्छी सड़क की मांग क्षेत्रवासी करते हुए आए हैं। पिछले दिनों धुलकोट उपचुनाव में नवनिर्वाचित हुए सरपंच बलिराम सोलंकी ने कहा कि, सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर पक्की सड़क की मांग करेंगे।