पिपलियामंडी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलियामंडी में गुरुवार को 43 छात्राओं को निरूशुल्क साईकिल वितरित कि गई। यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार के सहयोग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और स्टाफ के सतत प्रयासों के चलते इस वर्ष विद्यालय में छात्राओं के नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह वितरण केवल एक सहायता नहीं, बल्कि छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का माध्यम है।
इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही । सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शैक्षणिक रूप से प्रोत्साहित करना एवं शिक्षा में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत बनाना रहा।