खरगोन। दिवस परिक्षेत्र कार्यालय के हाल में वनपाल रामेश्वर कुशवाहा की अधिवर्षिकी आयु पूर्ण होने पर उनका विदाई कार्यक्रम विदाई समारोह वन परिक्षेत्र के मीटिंग हॉल में रखा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हीरालाल पटेल उपवन मंडल अधिकारी बिस्टान विशेष अतिथि के रूप में राजेश रंधावा वन परिक्षेत्र अधिकारी खरगोन के द्वारा रामेश्वर कुशवाहा डिप्टी डेंजर को पुष्प माला पहनाकर एवं शाल और श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, उनके स्वस्थ जीवन की, दीर्घायु रहने की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर परिक्षेत्र खरगोन एवं उपवन मंडल बिस्टान का समस्त स्टाफ उपस्थित था इस अवसर पर राजेश रंधावे रेंजर द्वारा एक सुमधुर गीत भी सुनाया गया एवं परिक्षेत्र की लिपिक श्रीमती माया हिरवे द्वारा भी सुमधुर गीत सुनाया गया साथ ही उनके वनरक्षक साथी अजय गुप्ता एवं अजय निरगुडे द्वारा भी सुमधुर गीत सुनाये गये साथ ही परिक्षेत्र सहायक खरगोन द्वारा अपनी बुलंद आवाज में शेरो शायरी सुनाई गई और कुशवाह वनपाल के सुखद भविष्य की कामना की गई कार्यक्रम के अंत में आभार अजय गुप्ता द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन भी अजय गुप्ता द्वारा किया गया।