BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 5:05 pm
KHABAR : डीजी जेल आज होंगे रिटायर, रवि गुप्ता होंगे प्रमोट, गृह विभाग आज जारी करेगा आदेश, सोनाली मिश्रा के स्थान पर भी होगी नई पोस्टिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। जेल डीजी जीपी सिंह आज सेवा निवृत्त हो जाएंगे। उनके स्थान पर गृह विभाग आज 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रवि कुमार गुप्ता को स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोट करने का आदेश जारी करेगा। उधर एडीजी चयन सोनाली मिश्रा को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना के लिए गृह विभाग ने रिलीव कर दिया है। इसके चलते एडीजी चयन के पद पर भी किसी सीनियर अफसर की पोस्टिंग के आदेश होंगे।


गृह विभाग द्वारा आज सीनियर आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए जाने वाले हैं। दरअसल जेल डीजी जीपी सिंह के रिटायर होने के बाद सीनियर अफसरों में एडीजी रेल रवि कुमार गुप्ता का नाम सबसे ऊपर आएगा। इसकी वजह यह है कि जीपी सिंह के रिटायरमेंट का फायदा 1993 बैच की आईपीएस सोनाली मिश्रा को मिलना था लेकिन एडीजी चयन की जिम्मेदारी निभा रहीं सोनाली मिश्रा रेलवे मुख्यालय रेल सुरक्षा बल के महानिदेशक के पद पर जाइनिंग के लिए रिलीव हो गईं, इसलिए अब रवि गुप्ता को स्पेशल डीजी बनने का मौका मिलेगा जिसके आदेश शाम तक हो सकते हैं।


बताया जाता है कि रवि गुप्ता स्पेशल डीजी के लिए प्रमोट होने के बाद स्पेशल डीजी रेल बनाए जा सकते हैं। वही जेल डीजी के लिए भी किसी सीनियर अफसर को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अभी जेल मुख्यालय में स्पेशल डीजी रैंक के अधिकारी जी अखेतो सेमा पदस्थ हैं, उन्हें भी सरकार डीजी जेल की जिम्मेदारी सौंप सकती है। दूसरी ओर माना जा रहा है कि सरकार पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए एडीजी चयन का पद भी रिक्त नहीं रखेगी, इसलिए एडीजी सोनाली मिश्रा को रिलीव किए जाने के बाद किसी अधिकारी को उनकी जिम्मेदारी सौंपा जाना तय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE