BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 5:31 pm
KHABAR : पात्र हितग्राहियों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाए, मप्र विमुक्‍त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदाय विकास अभिकरण के अध्‍यक्ष बाबूलाल बंजारा ने बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विमुक्‍त घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदाय की समस्‍याओं के निराकरण एवं उन्‍हें विभिन्‍न विभागों के माध्‍यम से संचालित जनकल्‍याणकारी योजनाओं, स्‍वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकासखण्‍ड स्‍तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाए। इस समुदाय के मजरों, टोलों को आबादी क्षेत्र घोषित करने की कार्यवाही की जाए। इस समुदाय के सभी जनजातियों के लोगों विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाए। जिससे, कि उन्‍हें योजनाओं का लाभ लेने में कोई असुविधा ना हो। यह निर्देश म.प्र.विमुक्‍त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदाय विकास अभिकरण के अध्‍यक्ष बाबूलाल बंजारा ने गुरूवार को नीमच के कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा के दौरान दिए।
बैठक में मालवा प्रांत प्रमुख रविप्रताप बुदेला, जसवंत बंजारा, हीरालाल धनगर सहित घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदाय के जनप्रतिनिधि सहित एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, एसडीएम संजीव साहू एवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में अध्‍यक्ष बाबूलाल बंजारा ने बाछड़ा समुदाय के कल्‍याण के लिए नीमच जिला प्रशासन द्वारा संचालित पंख अभियान नीमच की सराहना की। उन्‍होने सशक्‍त वाहिनी योजना के तहत नीमच में पुलिस, पैरामिलीट्री फोर्स, सेना में भर्ती की तैयारी के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, कि मनासाएवं जावद विकासखण्‍ड मुख्‍यालयों पर पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु विमुक्त जनजाति के युवाओं को सूचीबद्ध कर निरूशुल्‍क प्रशिक्षण की व्‍यवस्‍था की जाए। जिससे, कि इस समुदाय के युवा समाज की मुख्‍यधारा से जुड़ सकें।
बैठक में अध्‍यक्ष बाबूलाल बंजारा ने विभागवार संचालित योजनाओं में योजनावार घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु वर्ग के लाभांवित हितग्राहियों की भागीदारी की समीक्षा की और निर्देश दिए,कि सभी विभागों की योजनाओं में इस समुदाय के पात्र हितग्राहियों की भी अनुपातिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE