बड़वाह। मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा पुल पर जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बुधवार रात मे नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान 163.980 मीटर से नीचे करीब 163.180 मीटर पर हैं।जो कि खतरे के निशान से 0.8 मीटर के आस पास हैं। वही नावघाट खेड़ी स्थित साईं मंदिर छत लेवल तक डूबा हुआ है। केवल शिखर दिखाई दे रहा है।
नर्मदा नदी के बड़े जलस्तर के खतरे के निशान के करीब पहुंचने पर बुधवार रात ग्यारह बजे तहसीलदार शिवराम कनासे एवं एसडीओपी श्रीमति अर्चना रावत ने अपने अमले के साथ नर्मदा घाट व पुल का जायजा लेकर पुल पर आवागमन बंद करने को लेकर पूरी तैयारी मे नजर आया।
वही गुरुवार सुबह नव बजे तक नर्मदा का जलस्तर 163.180 मीटर पर स्थित बना हुआ है। अगर गुरुवार को ओंकारेश्वर डैम से और पानी छोड़ा जाता है तो नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।
ऐसी स्थिति में प्रशासन तुरंत नर्मदा पुल से आवागमन बंद कर सकता हैं। एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि हमारी ओर से सारी तैयारी हो गई। जैसे ही नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है वैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे पुल से बेरीकेड्स के माध्यम से आवागमन को बंद किया जाएगा।