BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 5:35 pm
KHABAR : इस बार अगस्‍त माह की इस तारीख को होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्‍त का वितरण, वाराणसी से पीएम मोदी देंगे सौगात, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में रुपये 6000/- की राशितीन समान किस्तों में प्रदान की जाती हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वी किश्त वितरण या कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 02 अगस्‍त 2025 को वाराणसी, उत्तरप्रदेश से किया जा रहा हैं। 20वीं किस्त वितरण दिवस को "पीएम किसान दिवस" के रूप में मनाया जावेगा।

इस संबंध में जारी निर्देशानुसार पीएम किसान दिवस पर विधायक ,सांसद सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ब्लॉक स्तर पर विधिवत आमंत्रित किया जायेगा। ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर, बडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। योजनांतर्गत पटवारियों को नियत ग्राम के लिए ग्राम नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है, अतः सभी  पटवारी  कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होंगे। वे संबंधित कृषकों को भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करेंगे एवं हितग्राहियों को किश्त प्राप्त करने हेतु ईवायसी (पीएमकिसान मोबाईल एप, पीएम किसान पोर्टल एवं सीएससी केन्द्र), आधार एवं बैंक खाता लिकिंग (संबंधित बैंक शाखा एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) एवं पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस अवलोकन करने संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ने हेतु वीडियो फोल्फ्रेंसलिंकhttps://pmindiawebcast.nic.in  का उपयोग किया जा सकता है।

स्थानीय ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सहायक नोडल अधिकारी संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहेगे। संबंधित नोडल अधिकारी , जनप्रतिनिधियों के समन्वय से ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थल का निर्धारण करेगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE