BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 6:01 pm
KHABAR : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। दिनांक 31 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर “अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यशाला पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पत्र क्रमांक पुमु/अजाक/28-ए/12/विविध/337500/25, दिनांक 02.07.2025 के निर्देशानुसार आयोजित की गई।

कार्यशाला सेमिनार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेज सिंह बघेल के  मार्गदर्शन में संचालित किया गया जिसके मुख्य वक्ता वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी चंद्रकांत नापडे एवं डाली बैरागी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) कीर्ति बघेल उपस्थित रहे।

वक्ताओं द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के अधिकारों, उनके साथ न्यायपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार, तथा इस विषय से संबंधित कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराओं और उसके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह बघेल, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विवेचक व पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। यह कार्यशाला पुलिस बल को संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं विधिक जागरूकता से समृद्ध करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE