शिवपुरी। जिले की पिछोर जनपद पंचायत में स्थित ग्राम पंचायत तिंधारी में पुखरिया वाली माता मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्रावण मास में 26 जुलाई से विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू होकर 3 अगस्त पूर्ण आहुति तक जारी रहेगा।
आयोजन में कथा वाचक के रूप में वृंदावन से विनय कृष्ण शास्त्री कथा का श्रवण पान करा रहे हैं वहीं मुख्य यजमान के रूप में कल्याण सिंह लोधी और व्यवस्थापक के रूप में सरपंच प्रतिनिधि शालिग्राम लोधी मौजूद है। इस स्थान पर प्रतिवर्ष ग्राम के सहयोग से एक बड़ी कथा का आयोजन होता है जिसमें लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं वहीं पंचायत द्वारा स्थान को सुंदर तथा सुविधा युक्त बनाने के लिए कई विकास और निर्माण कार्य कराए गए हैं।