BREAKING NEWS
शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2025, 6:28 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के ग्राम मेरियाखेड़ी से सामने आई तस्वीर ने खोली सरकारी सिस्टम की पोल, आजादी के इतने साल बाद भी नहीं है मुक्तिधाम की सुविधा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। गांधीसागर डेम के बैकवाटर क्षेत्र से लगे गांव मेरियाखेड़ी में स्थाई मुक्तिधाम की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को गांव की मांगी बाई धनगर के निधन के बाद बरसते पानी में खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि श्मशान के लिए आवंटित जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है, जिसके चलते उन्हें मृत पशु निस्तारण स्थल पर शव का अंतिम संस्कार करना पड़ा। ग्राम पंचायत कुंदवासा द्वारा एक साल पहले मुक्तिधाम पर टीन शेड निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते निर्माण अधूरा रह गया।
सरपंच प्रतिनिधि राकेश बामनिया ने आरोप लगाया कि श्मशान की जमीन पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हंसराज धनगर ने अतिक्रमण कर रखा है। हालांकि हंसराज ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मेरे द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है, प्रशासन जांच करवा सकता है।
ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम पवन बारिया को लिखित शिकायत सौंपी है। एसडीएम ने बताया कि शिकायत पर पंचायत सचिव और तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE