मोरवन। नीमच जिले का सबसे बड़ा सिंचाई परियोजना वाला 52 फीट जल भराव क्षमता वाला मोरवन बांध 49 फीट 30 इंच तक पहुंच गया है अभी भी बांध की वेस्टवेयर चलने में मात्र 3 फीट पानी की और आवश्यकता है यानी की क्षेत्र सहित जिले वासियों को चादर चलने का मनमोहक दृश्य देखने के लिए अभी कुछ घंटे या हो सकता हे कुछ दिन ओर इंतजार करना पड़े। बांध का पानी बेस्ट वेयर के नजदीक पहुंच गया है क्षेत्र के लोग मोरवन बांध को लेकर काफी उत्साहित है। क्षेत्र सहित जिले वासी बांध की ताजा अपडेट लेने के लिए कोई अपने रिश्तेदार तो कोई इष्ट मित्र सहित सोशल मीडिया से माध्यम से बांध की पल पल की जानकारी ले रहे हैं।