BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2025, 11:02 am
SHOK SAMACHAR : चरैवेति चरैवेति का साक्षाद् उदाहरण, श्रद्धेय प्रमिला ताई जी मेढे, नागपुर में देवी अहिल्या मंदिर में ली अंतिम सास, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्र सेविका समिति की चतुर्थ प्रमुख संचालिका वंदनीय प्रमिला ताईजी मेढे का 31.07.2025 को प्रातः 9.05 मिनट पर नागपुर में देवी अहिल्या मंदिर में वृद्धावस्था के कारण देहांत हुआ। 
ताई को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अर्बन बैंक प्रबंध संचालिका, राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारी वंदना वजीरानी ने कहा कि
उनका 97 वर्ष का जीवन अर्थात तपस्विता, सक्रियता, जागरूकता, तत्परता, धर्माभिमान एवं राष्ट्रनिष्ठा का जीता जागता ऐसा अनूठा उदाहरण है।
 राष्ट्र सेविका समिति की केंद्र कार्यालय प्रमुख, अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका, समिति की ओर से विश्व विभाग प्रमुख, सह प्रमुख संचालिका (2003 -  2006) वंदनीय प्रमुख संचालिका(2006 से 2012) ऐसे विभिन्न दायित्व प्रमिला ताई जी ने  संभाले। पूरे देश में तथा विदेश में श्रीलंका, केनिया, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका आदि देशों में उन्होंने प्रवास किया। अमेरिका प्रवास में न्यू जर्सी के मानद नागरिकत्व से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। 2020 में SNDT विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें डिलीट पदवी प्रदान की गई थी।
 वंदनीय मौसीजी की जन्मशताब्दी वर्ष के निमित्त (2003 - 2004) मौसीजी की चित्र प्रदर्शनी लेकर पूरे भारतवर्ष में तथा नेपाल सहित 108 स्थानों पर लगभग 28,000 किलोमीटर का  पूरा प्रवास उन्होंने कार से  किया था। तब उनकी आयु 75 वर्ष हो चुकी थी। नौ गज की साड़ी पहनी हुई वृद्ध महिला देश - विदेश में जब अंग्रेजी भाषा  में प्रभुत्व  से बात करती, भाषण देती तो लोग आश्चर्यचकित हो जाते। उनके साथ देश के विभिन्न प्रांतों में तथा श्रीलंका, केनिया में प्रवास करने का सौभाग्य मिला। केनिया में सेविकाओं के लिए जो कार्यालय बना । उस "सरस्वती सदन" का उद्घाटन वंदनीय ताईजी  आपटे के जन्मशताब्दी वर्ष में उनके हाथों हुआ था। सेवा इंटरनेशनल के केनिया के कार्यक्रम में उनका भाषण मन को बहुत छूनेवाला था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE