झाबुआ। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक नाबालिक लड़की को समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर नई दिशा दी रविवार रात्रि को लगभग 9:00 बजे मोबाईल नंबर 9174786470 से मिली सूचना के आधार पर SIPF/BMI मायाराम गुर्जर को जानकारी दी गई कि सवारी गाड़ी संख्या 12962 UP के जनरल कोच मे एक नाबालिग लड़की अकेली यात्रा कर रही है। सूचना पर तत्काल तत्परता दिखाते हुए सहायक उप निरीक्षक सर्वेश कुमार और हेड कांस्टेबल राजेश मीणा ने बामनिया स्टेशन पर अटेंड किया जहां उन्हें पीछे के जनरल कोच में एक डरी- सहमी अवस्था में लड़की मिली पूछताछ में उसने अपना नाम महक पिता सोहन कुमार उम्र 15 वर्ष निवासी सुभाष नगर रतलाम बताया लड़की को फोटो से पहचान करके बामनिया स्टेशन पर उतारा और आरपीएफ चौकी बामनिया पर लेकर आए तथा लड़की के घरवालों से संपर्क किया गया, पूछताछ में महक ने बताया कि घरेलू विवाद से परेशान होकर में घर से भाग कर आई हूं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मेघनगर निरीक्षक विजयसिंह मीणा को सूचित किया गया जिन्होंने बाल कल्याण समिति झाबुआ की अध्यक्ष से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, इसके बाद लड़की को मेघनगर पोस्ट की सहायता से झाबुआ स्थित वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया जहां उसे सुरक्षा के तहत अंजुला दीदी को सुपुर्द किया गया इस कार्रवाई में संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल पेश की गई।