BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 11:20 am
KHABAR : सड़क निर्माण में बाधा बने मकान, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। चित्रकूट की मुख्य सड़क मार्ग निर्माण कार्य में रोड़ा बने मकानों पर आखिरकार प्रशासन का बुल्डोजर चल ही गया। जिसके बाद बचे लोगों ने भी खुद ही अपने कथित अतिक्रमणों को हटाने की कोशिश शुरु कर दी गई।


गौरतलब है कि चित्रकूट में प्रशासन द्वारा मोहकम गढ़ तिराहा से लेकर पीलीकोठी तिराहा लगभग 5 किलोमीटर में सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए मुख्य सड़क मार्ग के बीच से दोनों तरफ 34.6 फिट चौड़ाई निर्धारित की गई है। सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने के साथ ही तमाम लोगों ने अपने अपने भवनों को हटा लिया था। लेकिन रामायणी कुटी, केशव गढ़, संतोषी अखाड़ा की देखा देखी के चलते अन्य तमाम लोगों ने भी अपने अतिक्रमणों को अभी तक नहीं हटाया था। 


जिसकी शिकायत भी लोगों ने की थी। बीते दिनों रीवा कमिश्नर बी एस जामोद और सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण करने के बाद निर्धारित सीमा के अनुसार आने वाले सभी अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद आज रविवार को तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE