BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 11:35 am
BIG NEWS : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- आदिवासियों के पट्टे के संबंध में मांगा जाएगा जवाब, कुलपति नियुक्ति का मामला भी गूंजेगा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। ध्यानाकर्षण मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान सामने आया है। कहा-सरकार आदिवासियों के साथ अन्य समाज को भी पट्टे देना नहीं चाहती, सरकार लॉलीपॉप दिखाती है। आदिवासी वर्ग लंबे समय से पट्टों का इंतजार कर रहा है, इसी को लेकर ध्यानाकर्षण लगाया है। आज सरकार से जवाब मांगा जाएगा।


लोगों के हिसाब से मास्टर प्लान
नगरीय प्रशासन के संशोधित विधेयक पर कहा- क्या मेट्रोपोलिटिन सिटी के तहत सम्मिलित क्षेत्र का विकास होगा या फिर एक शहर का ही विकास होगा। मास्टर प्लान को लेकर ही सेटलमेंट चलता रहता है। पूरी तरह सेटलमेंट नहीं होने के कारण मास्टर प्लान नहीं आ रहा है, जबकि आम लोगों के हिसाब से मास्टर प्लान आना चाहिए।


नियमों को दरकिनार कर नियुक्ति के आरोप
सदन में गूंजेगा राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (आरवीएसकेवीवी) के कुलपति का मामला। आरवीएसकेवीवी के कुलपति पर विपक्ष ने नियमों को दरकिनार कर नियुक्ति के आरोप लगाया है। पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक सचिन यादव के प्रश्न का सदन में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना जवाब देंगे। कुलपति अरविंद कुमार शुक्ला की नियुक्ति पर लगातार सवाल उठते रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE