BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 12:32 pm
KHABAR : विश्व शांति के लिए 1331 वेदपाठी ब्राह्मणों ने किया रुद्राष्टाध्याई पाठ, 12 ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक, 2012 से जारी है अनुष्ठान, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के छोटे से ग्राम करौंदी में विश्व शांति के लिए महर्षि महेश योगी संस्थान के द्वारा अति रुद्राभिषेक करवाया जा रहा है। 1331 वेदपाठी ब्राह्मण एक स्वर एक लय में रुद्राष्टाध्याई के वेद मंत्रों का 3 घंटे तक पाठ किया। प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि 2012 से विश्व शांति के लिए अनुष्ठान जारी है। विश्व शांति का सपना जो महर्षि जी ने लिया था उसे पूरा करने के लिए संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर गिरीश चंद्र वर्मा के द्वारा लगातार व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।


13 वर्षों से लगातार सुबह 9 बजे से 12 बजे 3 घंटे तक
आज श्रावण माह के अंतिम सावन सोमवार को भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह से पूजा पाठ अनुष्ठान कर रहे हैं। एक दिन घर में रुद्राभिषेक करवाने पर साल भर भगवान शिव की कृपा बनी रहने की मान्यता है। आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया एक छोटे से गांव में विश्व शांति के लिए 1331 बेद पाठी ब्राह्मण 13 वर्षों से लगातार सुबह 9 बजे से 12 बजे 3 घंटे तक शास्त्रों के अनुसार पूजा कर रहे हैं।


विदेशियों में भी धर्मशास्त्र को लेकर बहुत बड़ी आस्था
ऐसा अनुष्ठान विश्व में कहीं नहीं हो रहा है। महर्षि महेश योगी ने भारत की प्राचीन परंपरा वेद शास्त्रों की ऐसी अलख जगाई की आज भी अनुष्ठान में शामिल होने 192 देशों से विदेशी भक्त पहुंचते हैं। विदेशियों में भी धर्मशास्त्र को लेकर बहुत बड़ी आस्था है। विदेशी यहां आकर पूजन पाठ में शामिल होते हैं और वेद मंत्रों का श्रवण करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE