BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 12:52 pm
KHABAR : भक्तों से मिलने शाही सवारी पर निकले भोलेनाथ, महाकाल की तर्ज पर भोपाल में आयोजन, महाआरती के बाद निकली शोभायात्रा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। सावन महीने के आखिरी सोमवार भोपाल की जनता कॉलोनी में मां अंबे सरकार मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन हुआ। यहां रविवार को नवमी तिथि पर पारंपरिक आस्था और आध्यात्मिक उल्लास के साथ विशाल पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया गया।


कथावाचक शशांक शेखर महाराज के सान्निध्य में भक्तों ने ‘ॐ नमरू शिवाय’ की गूंज के साथ श्रद्धा पूर्वक 1,008 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। रूद्री पाठ और शिव पंचाक्षरी मंत्रों के जाप से वातावरण शिवमय हो गया। महाराज ने भक्तों को पार्थिव शिवलिंग निर्माण के धार्मिक महत्व और पुण्य फल की व्याख्या करते हुए बताया कि यह पूजा हर मनोकामना को पूर्ण करने वाली होती है।


महाआरती में पहुंचे सैकड़ों भक्त
विशेष श्रृंगार के बाद पार्थिव महाकाल स्वरूप शिवलिंग का षोडशोपचार विधि से पूजन किया गया। इसके बाद गूंजती घंटियों और डमरू नाद के बीच भक्तों ने महाआरती की। भक्ति से ओतप्रोत माहौल में श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ के जयघोष करते दिखे।


आरती के बाद बाबा भोलेनाथ को मणिमहेश रूप में शाही सवारी पर विराजित किया गया। डमरू दल की ताल और बम-बम भोले के नारों के बीच पालकी यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर में भव्य भ्रमण पर निकली। आकर्षक साज-सज्जा के साथ शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


कृत्रिम कुंड में हुआ पार्थिव शिवलिंग विसर्जन
नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंची, जहां कृत्रिम रूप से निर्मित कुंड में पूरे विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन बीते कई सालों से सावन के खास दिनों में निरंतर किया जा रहा है और हर बार इसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भोपाल की लोक आस्था का उत्सव बन चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE