BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 1:57 pm
BIG NEWS : बीजेपी विधायक ने उठाया खाद का मुद्दा, कहा- किसान को जरूरत होती है, तब दुकानदारों को दे दिया जाता है, कृषि मंत्री के जवाब से नहीं हुए संतुष्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज खाद के मुद्दे को लेकर सियासत हुई। जहां भाजपा विधायक संदीप जायसवाल ने बेहद गंभीर आरोप लगाए। एमएलए के सवाल पर मंत्री ने सदन में जानकारी देते हुए उन्हें आश्वस्त करने का प्रयास किया। लेकिन विधायक उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।


अधिकारी करते हैं खाद आवंटन में गड़बड़ी
बीजेपी विधायक संदीप जायसवाल ने खाद समस्या का मुद्दा उठाते हुए कहा, जब किसान को जरूरत होती है, तब निजी दुकानदारों को खाद दिया जाता है। जब कम जरूरत होती है तो सहकारी समितियों को दिया जाता है। अधिकारी खाद आवंटन में गड़बड़ी करते हैं। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 


कृषि मंत्री बोले- खाद की कोई समस्या नहीं
बीजेपी विधायक के सवाल पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा कि एमपी में खाद की कोई समस्या नहीं है। 14 लाख मीट्रिक टन खाद सरकार के पास आया, जिसमें से 12 लाख मीट्रिक टन किसानों को दिया गया। कृषि मंत्री के जवाब से बीजेपी और कांग्रेस के विधायक संतुष्ट नहीं हुए। 


सिंगरौली में एक भी सरकारी बैंक नहीं
प्रश्नकाल में बीजेपी विधायक रामनिवास शाह ने सिंगरौली जिले में सहकारी बैंक नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सिंगरौली को जिला बने 17 वर्ष हो गए, लेकिन सहकारी बैंक नहीं है। सिंगरौली से 120 किमी दूर जाना पड़ता है। 


मंत्री ने क्षेत्रीय शाखाएं खोलने की कही बात 
विधायक के सवाल पर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने सदन में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बैंक खोलने का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं नाबार्ड के पास है। प्रदेश में जिलों की संख्या 55 है लेकिन बैंक 38 ही हैं। जिन जिलों में जिला सहकारी बैंक नहीं है वहां हम क्षेत्रीय शाखाएं खोलेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE