BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 2:42 pm
BIG NEWS : विधानसभा में उठा वन अधिकार पट्टों का मुद्दा, विजय शाह ने दिया जवाब, सीएम ने कहा- बारिश के समय आवास छीनना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज वन अधिकार पट्टों का मुद्दा उठा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि एमपी में 2005 के बाद से पट्टे नहीं मिले। सैटेलाइट इमेज का उपयोग ही नहीं किया था भोले भाले आदिवासियों से ऑनलाइन फॉर्म भरवाए जाते हैं और आवेदन पेंडिंग कर दिए जाते हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों में एक पट्टा नहीं दिया गया। 26 हजार 500 पट्टे बीजेपी की सरकार में दिए गए। 


नेता प्रतिपक्ष बोले- एआई का उपयोग करें
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एआई का उपयोग करने की बात कही। जिस पर मंत्री विजय शाह ने जवाब देते हुए कहा कि सेटेलाइट इमेज पब्लिक डोमेन में डाल रहे हैं। 


मंत्री विजय शाह ने ध्यानाकर्षण पर दिया जवाब
जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने सदन में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि सैटेलाइट इमेज के जरिए दिसंबर 2005 की स्थिति की जानकारी लेकर वन अधिकारी पट्टों के मामले में निर्णय किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से 2005 की स्थिति में किसका कब्जा था यह भी साफ हो जाएगा और पट्टों के वितरण की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। 


वन क्षेत्रों में जो आदिवासियों की मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने उठाया ठोस कदम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में कहा, “वन क्षेत्रों में जो आदिवासियों की मूलभूत सुविधाएं कैसे बढ़ाएं, पट्टे कैसे दें३ हमारी सरकार ने न केवल इस दिशा में ठोस कदम उठाया है बल्कि आदिवासियों को सुविधाएं भी दी हैं। सरकार किसी भी आदिवासी को परेशानी में नहीं देखना चाहेगी। हमारे यहां हजारों सालों से वन ग्राम है तो क्षेत्र में विकास हो उसके लिए सरकार खड़ी है।


सीएम ने कहा- अधिकारियों को दिए बारिश में आवास न छीनने के निर्देश
सीएम ने आए कहा कि आज ध्यान आकर्षण में यही संकल्प लेते हैं कि हम आदिवासियों का पूर्ण रूप से ख्याल रखेंगे। धरती आबा योजना और अन्य योजना आदिवासियों के लिए है। आदिवासियों के विकास के लिए विपक्ष भी साथ में बैठना चाहे तो हम साथ में बैठने को तैयार है। दलगत भावना से ऊपर उठकर आदिवासियों के विकास के लिए काम करेंगे। बारिश के समय किसी का आवास छीनना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा३यह अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE