BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 5:03 pm
KHABAR : विश्वमंगल्य सभा की फिर अध्यक्ष बनीं अनुराधा महाराज, शैलजा यादव उपाध्यक्ष बनीं, एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में नई कार्यकारिणी की घोषणा, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। विश्वमंगल्य सभा का एकदिवसीय सदाचार सभा प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। कार्यकर्ताओं को सदाचार सभा का प्रशिक्षण देने के लिए अखिल भारतीय सदाचार सभा संयोजिका सोनिया तरहालकर और क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा पाठक का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मालवा प्रांत उपाध्यक्ष जयश्री ताई पाटील की गरिमामयी उपस्थिति रही।


बुरहानपुर की अध्यक्ष अनुराधा महाजन के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण ग्रहण किया। विश्वमांगल्य सभा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए पूजा पाठक ने कार्यकर्ताओं को कार्य करने की प्रेरणा दी। सदाचार सभा के संपूर्ण आयोजन, नियोजन एवं उन्हें रचनात्मक बनाने के बारे में सोनिया ने मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ताओं ने चर्चा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


इस अवसर पर शहर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अनुराधा महाजन ने पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। शैलजा यादव को उपाध्यक्ष, योगिता देशमुख को सचिव, सुनीता साखरे को सह-सचिव और त्रिशला राजे को कोषाध्यक्ष बनाया गया।


विना सांगलीकर को सदाचार सभा संयोजिका, मोहिनी महाजन को सदाचार सभा सहसंयोजिका और अभिलाषा चौधरी को सदाचार सभा संयोजिका (शनवारा चौक से लालबाग) का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्व ग्रहण किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE