BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 7:07 pm
KHABAR : विद्युत वितरण केंद्र सिंगोली पर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन, दुर्घटनाओं को रोकने व कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये विशेष अभियान, पढे़ मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कर्मियों के साथ होने वाली विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने व कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण केंद्र सिंगोली कनिष्ठ अभियंता आशीष खटीक की मौजूदगी में सुरक्षा मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को लाइन फाल्ट, मेंटेनेंस कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गयी साथ ही सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया। 


कनिष्ठ अभियंता आशीष खटीक ने सेफ्टी जोन बनाने की प्रक्रिया समझाई। कार्य से पहले परमिट लेने और उसे निरस्त करने की विधि बताई। फोन कॉल के दौरान बरती जाने वाली सर्तकता पर विशेष ध्यान देने, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्यवाही के बारे में भी विस्तार से बताया गया। 


विद्युत कर्मचारियों को समस्त प्रकार की जानकारी भौतिक प्रदर्शन के माध्यम से दी गयी। कार्यक्रम के अंत मे कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्युत विभाग सिंगोली के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE