BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 12:37 pm
KHABAR : उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदला, अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। अवंतिका के सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण करने का आग्रह लंबे समय से किया जा रहा था।


विधानसभा में विधेयक पारित होने के बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही सभी दस्तावेजों में नाम बदला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 मार्च को विक्रम विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में इस बदलाव की घोषणा की थी।


इसके बाद कार्यपरिषद सदस्य राजेश सिंह कुशवाह की पहल पर आपातकालीन बैठक बुलाई गई। कुलगुरू प्रो. अर्पण भारद्वाज की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। इसमें नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित करके राज्य शासन को भेजा गया था।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पारित किया। 4 अगस्त को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। नाम परिवर्तन होने के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।


उल्लेखनीय है कि विक्रम विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मार्च 1957 को उज्जैन में हुई थी। विश्वविद्यालय की आधारशिला तत्कालीन गृह मंत्री गोविंद वल्लभ पंत द्वारा 23 अक्टूबर 1956 को रखी गई थी। उस समारोह की अध्यक्षता मध्यभारत राज्य के राजप्रमुख स्व. जीवाजीराव सिंधिया ने की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE