BREAKING NEWS
मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 12:38 pm
KHABAR : ऋणी एवं अऋणी किसान करवाए अपनी फसलों का बीमा, खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि घोषित, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ फसलों के लिए अऋणी किसानों के लिए 14 अगस्‍त 2025 एवं ऋणी किसानों के फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अगस्‍त 2025  कर दी गई है। जिन कृषकों ने बैंको से के.सीसी.लिया है,  उनका बीमा बैंक द्वारा किया जा रहा है। किसी कारण से बैंक द्वारा बीमा नहीं किया गया है, तो वह कृषक बैंक में संपर्क कर फसल बीमा करा सकते हैं।

अऋणी कृषक ऐसे करवाए फसल बीमा- अऋणी व जिन कृषकों का फसल बीमा छूट गया है वह कृषक अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र ही पास की बैंक शाखा जैसे सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंक और जन सेवा केंद्र (सीएससी), एमपी ऑनलाईन पर जाकर फसल बीमा कराए। जिससे फसल नुकसानी के समय अऋणी कृषकों को भी फसल बीमा योजना का लाभ मिल सकें।

फसल बीमा कराने के लिए आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से जुड़े हुआ), जमीन सिकमी (बटाई पर) होने पर इसका शपथ पत्र, भू-अधिकार ऋण पुस्तिका, बैंक खाते का विवरण, पासबुक, बुवाई प्रमाण पत्र (स्व प्रमाणित), पटवारी या (पंचायत सचिव से प्राप्त) होना जरूरी हैं।

उप संचालक कृषि नीमच ने कृषकों को सलाह दी है, कि खरीफ फसलों का बीमा अवश्य करायें, ताकि प्रतिकूल मौसम के कारण फसल नुकसान या उपज में कमी होने पर फसल बीमा योजना के तहत फसल नुकसान की प्रतिपूर्ति हो सके। अब तक जिले में 45 हजार से अधिक किसानों ने अपनी खरीफ फसलों का बीमा करवाया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE