BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 12:42 pm
KHABAR : मंडी में सुविधाएं नहीं, विधायक ने पूछा तो ठीक-ठाक बताया, सदन में झूठी जानकारी देने का आरोप, विस अध्यक्ष तोमर बोले- अफसरों पर कार्रवाई करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। पंधाना विधायक छाया मोरे ने गुड़ी कृषि उपमंडी में किसानों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी का मुद्दा विधानसभा में उठाया। लेकिन जवाब में मंत्री ने मंडी को पूरी सुविधाओं से युक्त बताया, जिससे विधायक असंतुष्ट रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरों ने सदन को गुमराह किया है। इस पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ विशेष जांच और कार्रवाई की मांग की है।


मंडी में न तौल कांटा, न छांव- किसान परेशान
विधायक ने अपने पत्र में लिखा कि हकीकत में गुड़ी उपमंडी में न तो शासकीय तौल कांटे की सुविधा है, न ही किसानों के लिए पानी, छाया, या बैठने की व्यवस्था। किसान निजी तौल साधनों पर निर्भर हैं, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। कभी-कभी एक ही दिन में घंटों इंतजार करना पड़ता है। विभाग ने विधानसभा में गलत जानकारी देकर कहा कि मंडी चालू स्थिति में है और कोई समस्या नहीं है।


झूठी जानकारी देने वालों की तय हो जवाबदेहीश्
छाया मोरे ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि सदन में झूठी जानकारी देने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही गुड़ी उपमंडी में तुरंत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि किसान बिना परेशानी अपनी फसल बेच सकें।


विधानसभा अध्यक्ष तोमर बोले- जांच कराएंगे, दोषियों पर होगी कार्रवाई
विधायक मोरे ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र सौंपा और उनके कक्ष में मुलाकात कर पूरी बात बताई। अध्यक्ष तोमर ने भरोसा दिलाया कि उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अफसरों पर एक्शन लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE