खरगोन। जिले के कसरावड़ से लगभग 14 किलोमीटर दूर ग्राम पानवा में स्थित माता का झिरा एक अत्यंत प्राचीन और आस्था से परिपूर्ण स्थल है। यह स्थल विशेष रूप से सोमवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का केंद्र बनता है, जब हजारों की संख्या में लोग यहाँ स्नान करने आते हैं।
ऐसी मान्यता है कि यहाँ स्थित प्राकृतिक जलकुंड में स्नान करने से मन्नतें पूरी होती हैं और लफवा जैसी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। हर श्रद्धालु की अपनी एक अलग व्यथा और आस्था जुड़ी होती है इस स्थान से।
लेकिन दुख की बात यह है कि...
श्रद्धालुओं की इतनी भारी भीड़ के बावजूद, कुण्डों के आसपास अत्यधिक गंदगी और अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। कहीं कचरा फैला होता है, तो कहीं जलजमाव। महिलाओं और वृद्धों के लिए कपड़े बदलने जैसी सामान्य व्यवस्था तक नहीं है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
श्रद्धालुओं की माँग है कि-
यहाँ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। कपड़े बदलने के लिए उचित प्रबंध किए जाएँ। स्थानीय प्रशासन इस पवित्र स्थल के संरक्षण एवं विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए।