BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 2:09 pm
KHABAR : जमाअत इस्लाहुल मुस्लिमीन ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न, आसिफ प्रिंस निर्विरोध सदर निर्वाचित, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। मुस्लिम समाज खरगोन की सर्वाेच्च संस्था जमाअत इस्लाहुल मुस्लिमीन पब्लिक चौरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुए। मंगलवार को हुए चुनाव 6में आसिफ प्रिंस को निर्विरोध सदर निर्वाचित किया गया। संस्था के नियमनुसार ई शांतिपूर्वक, निष्पक्ष चुनाव कराने हेतू शहर के वरिष्ठ समाजसेवीयों को कमिश्नर नियुक्त किया गया था। कमिश्नर के रूप में हाजी अफजल कुरैशी, हाजी मिर्ज़ा हाकिम बेग (ऐडव्होकेड), जाकिर भुट्टो, अब्दुल्लाह बेग मिर्जा और अलीम शेख को चुनाव कमिश्नर नियुक्त किया गया था। 15 दिन चली इस निर्वाचन प्रक्रिया मे 81 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म लिए थे। नामांकन पत्रों की जाँच मे 12 सदस्यों के नामांकन फार्म को चिंहित कर त्रुटिपूर्ण पाए गए नामांकन पत्रों को नामांकित सदस्यों को फोन के जरिये सूचित कर तीन दिन में त्रुटि के स्पष्टी करण का समय दिया गया था। जिसमे सात मेंबर्स ने शरायतों पूर्ण करते हुए नामांकन फार्म को पूर्ण किया किया, बाकी पांच मेंबर्स द्वारा शरायतों की पूर्ति नही होने पर  43 मेंबर्स अराकिन के बीच सदर व अन्य ओहदेदारों के चुनाव का ऐलान किया गया था।  इस निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में 48 सदस्य संस्था के मेंबर निर्वाचित घोषित हुए।


जिसमे मुंतखब अराकिन की मौजुदगी मे संस्था का गठन किया गया। निष्पक्ष रूप से से लोकतान्त्रिक तरिके से हुए इस चुनाव में शहर के जनाब आसिफ प्रिंस निर्विरोध सदर चुने गए साथ ही सेक्रेट्री पद पर एडव्होकेट शहज़ाद खान एवं जॉइंट सेक्ट्रेरी अयाज़ खान भी निर्विरोध चुने गए। नायब सदर  के दो पद थे, प्रथम नायब सदर पद हेतु हाजी कलीम चिश्ती 24 मत पाकर पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर जनाब इमरान खान को 18 मत हासिल हुए। नायब सदर दोम के लिए तीन फार्म जमा हुए जिसमे जनाब डॉ.इमरान खान 25 मत पाकर पहले स्थान पर चुने गए जबकि जनाब जावेद खान 12 मत एवं जनाब हाफिज सईद शेख को 05 मत हासिल हुए। खजांची के पद के लिए लिए दो फार्म जमा हुए। जनाब हाफिज़ ज़ाकिर 28 मत पाकर पहले स्थान पर चुने गए। जनाब इसराइल शेख को 13 मत हासिल हुए एवं 1 वोट नोटा में गया। 


चुनाव मुकम्मल होने पर चुनाव कमिश्नरों द्वारा सरपरस्त एडवोकेट जनाब हबीब बेग मिर्जा, जनाब ताज मोहम्मद (काकू भाई), जनाब वसीम बाबा, जनाब इस्माइल पठान साहब  की मौजूदगी में सभी ओहदेदारो को सनद (प्रमाण पत्र) देकर मुबारक़बाद दी। प्रोग्राम का आगाज़ कुरानशरीफ़ की तिलावत से किया गया आखिर मे दुआएँ खैर की गई। इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव व्यवस्था संभालने वाले अब्दुल रहीम खान, इम्तियाज शेख, सुल्तान भुट्टो, अफजल खान, जाकिर खान, शाकिब कुरैशी, मेहमूद अली (बाबा) ऐडव्होकेट शारीक एवं तमाम सामाजिक साथियों का चुनाव कमिश्नरों ने आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE