शाजापुर। किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 06 अगस्त 2025 (बुधवार) को इको क्लब के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आयोजन में इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। साथ ही उनके संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पी. मूंदड़ा, जेपी माथुर, अनिल कुमार नागर, दीपिका गुप्ता, आदित्य सक्सेना, नरेंद्र कुमार भाटी, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. ऋचा सक्सेना, डॉ. रितेश महाड़िक, डॉ. कपिल जाटव, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी शबाना कुरैशी, इको क्लब प्रभारी नीतेश गुप्ता, विजय सिंह विश्वकर्मा, शंकरलाल कुशवाह सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।