BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 3:30 pm
KHABAR : श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालकर भारतीय किसान संघ की स्थापना एवं उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत, पढे़ खबर 

Share On:-

शुजालपुर। भारतीय किसान संघ शुजालपुर तहसील के ग्राम समिति अभ्यास वर्ग संपन्न कराए जा रहे हैं प्रथम में अभ्यास वर्ग का अकोदिया द्वितीय अभ्यास वर्ग रसलपुर एवं तृतीय अभ्यास वर्ग ऊचावद में एवं चतुर्थ अभ्यास वर्ग उगली में संपन्न हुआ।


मालवा प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालकर भारतीय किसान संघ की स्थापना एवं उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। अतुल ने बताया कि किसानों ने विषम से विषम परिस्थितियों में भी देश के लिए अन्य के भंडार भरे हैं। मालवा प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने संगठन का मूल आधार ग्राम समिति बात कर भारतीय किसान संघ विचारों पर चलने वाला संगठन बताया। किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने इसे अपने परिश्रम से सींचा है।


जिला अध्यक्ष सवाई सिंह ने भारतीय किसान संघ की कार्य पद्धति के बारे में कार्यकर्ता एवं किसानों को अवगत कराते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय व्यक्ति कार्य पद्धति है। 


जिला मंत्री मुकेश ने संगठन के उत्सवों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर जिला सह मंत्री चंदरसिंह सिसोदिया, कोषाध्यक्ष ललित की नागर सदस्य रामचंद्र धनगर भागीरथ तोमर अनिल वर्ग संचालक खामसिंह शुजालपुर तहसील अध्यक्ष राजेंद्र मेवाड़ा मंत्री मानसिंह धनगर एवं अन्य तहसील कार्यकर्ता तथा ग्राम इकाई समितियां मौजूद रही। संपूर्ण जानकारी प्रचार प्रमुख निलेश धनगर द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE