BREAKING NEWS
NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<     मंडलेश्वर पुल पर मिली थी लावारिस कार, दो दिन.. <<     KHABAR : रसायन छोड़ा, प्राकृतिक खेती अपनाई, अब लागत.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से.. <<     KHABAR : इंदौर में नकली शराब फैक्ट्री पर आबकारी का.. <<     जुलूस के दौरान हवा में बम से उड़ाई गाड़ी, 40 फीट.. <<     शाजापुर में एनएसयूआई का बड़ा.. <<     तराना में मानसून की पहली जोरदार बारिश, जमकर.. <<     कसरावद में मोहर्रम पर ‘शहादत नामा’.. <<     NEWS : डीएसटी एवं पारसोली थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मोहर्रम से पहले उज्जैन पुलिस का फ्लैग मार्च,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : मोहर्रम पर्व को लेकर जिला कलक्टर की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 4:31 pm
KHABAR : एसएससी परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचे, नारेबाजी की, प्रधानमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। एसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं के विरोध में युवाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को सौंपा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।


छात्र नेता अभिषेक दुबे ने बताया कि हाल ही में हुई एसएससी परीक्षाओं में कई तरह की धांधलियां सामने आई हैं। परीक्षा केंद्रों को लेकर छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई छात्रों को 300 से 500 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है या परीक्षा रद्द हो गई है। इससे छात्रों की सालों की मेहनत बेकार हो गई और उनका मनोबल टूट गया है।


लाठीचार्ज की निंदा की
नेशनल एजुकेशन यूथ यूनियन (एनईवाईयू) के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में एसएससी को ज्ञापन देने के दौरान शिक्षकों और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा एकता मंच इस तरह की दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने एसएससी की कार्यप्रणाली में सुधार और पूरी पारदर्शिता लाने की मांग की। ताकि किसी भी छात्र के भविष्य से खिलवाड़ न हो।


संयुक्त कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा दिया गया ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम से है। इसे उचित माध्यम से जल्द ही भिजवा दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE