मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बीएल विश्नाई द्वारा बताया गया कि प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय में 1 से 7 अगस्त तक आयोजन किए जाने वाले स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम संचालन डॉ. राजश्री ठाकुर प्राचार्य द्वारा किया गया। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. उमा गगरानी द्वारा बालिकाओं को तकनीकी रूप से सक्षम होते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। ममता खिची जिला समन्वयक महिला बाल विकास द्वारा बालिकाओं को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान करवाने एवं 6 माह तक केवल स्तनपान करवाने के साथ ही 6 माह के बाद स्तनपान के साथ ऊपरी आहार दिए जाने के लाभ बताए गए। किशोरी बालिकाओं को बताया गया कि वह स्वयं भी अपने खान-पान के बारे में जागरूक हो क्योंकि स्वस्थ किशोरी ही भविष्य में स्वस्थ मां बनेगी और स्वस्थ शिशु को जन्म देगी वन स्टॉप सेंटर से पधारी निर्मला चौहान, राधा परमार द्वारा बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया गया की घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को यहां आश्रय दिया जाता है। साथ ही यदि कोई महिला घरेलू हिंसा से पीड़ित हो उन तक वन स्टॉप सेंटर की जानकारी पहुंचाने के बारे में बालिकाओं को बताया गयास कार्यक्रम में कॉलेज शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. स्मिता मंडलोई एवं डॉ. माया अग्रवाल उपस्थित थी जिन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।