BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2025, 4:37 pm
KHABAR : यूरिया खत्म होने पर किसानों का हंगामा, रात से लाइन में लगे, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया हंगामा, एक किसान की तबीयत बिगड़ी, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात से लाइन में खड़े किसानों को टोकन मिलने के बाद भी यूरिया नहीं मिल पाई। बुधवार दोपहर नाराज किसानों ने पुलिस की मौजूदगी में हंगामा कर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। जब उन्हें गोदामों में स्टॉक खत्म होने की जानकारी मिली तो वो कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान तेज धूप और गर्मी में लाइन में खड़े लछोरा गांव निवासी अर्जुन कीर की तबीयत खराब हो गई।


बता दें कि इस साल किसानों ने सोयाबीन की जगह मक्का की खेती का रकबा तीन गुना बढ़ाया है, लेकिन समय पर यूरिया न मिलने से फसल को नुकसान का खतरा बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रशासन ने एमपी एग्रो, डीएमओ गोदाम और सोसाइटी के माध्यम से खाद वितरण की जानकारी दी, जिसके बाद सैकड़ों किसान देर शाम से ही गोदामों पर पहुंच गए। किसान बैरिकेड के बीच मच्छरों से जूझते हुए रात भर जागकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।


प्राइवेट डीलरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए, डीएमओ गोदाम पर लगी भीड़
विपणन संघ के प्रबंधक योगेश मालवीय ने बताया कि बुधवार को जिले में 1 हजार 100 मेट्रिक टन यूरिया कॉपरेटिव एवं 300 मैट्रिक टन यूरिया प्राइवेट डीलरों को दिया गया। जिला मुख्यालय पर मार्कफेड के दो, प्राइवेट के दो एवं एमपी एग्रो के एक गोदाम से यूरिया वितरण किया गया। इसके अलावा करीब 11 सोसायटियों को भी यूरिया भेजा गया। कृषि विभाग ने प्राइवेट डीलरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए, जिसके चलते डीएमओ गोदाम पर किसानों की भीड़ लग गई।


बारी आने तक खत्म हुआ खाद
बुधवार दोपहर एक बजे खाद लेने लाइन में लगे किसानों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। वहां तीन थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस ने किसानों को धूप से बचाने के लिए खुद टोकन बांटना शुरू किया है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें फसल बचाने के लिए यूरिया की तत्काल जरूरत है। इसलिए वे पूरी रात लाइन में रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि फसल बोने के एक महीने बाद भी एक बार यूरिया नहीं मिल पाया है, जिससे मक्का की फसल पीली पड़ने लगी है। किसानों का कहा कि वे रात से लाइन में लगे हैं, लेकिन बारी आने तक खाद खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। वो पहले कई बार खाली हाथ लौटे हैं।


प्रशासन को समय में पूरी करनी थी खाद की डिमांड
हरदा विधायक डॉ आर के दोगने ने किसानों के यूरिया के लिए परेशान होने और देर रात से लाइन में लगने के मुद्दे को लेकर कहा कि वो कलेक्टर और कृषि अधिकारी से लगातार बात कर रहे हैं। लेकिन फिर भी व्यवस्था नहीं बन पा रही। उन्होंने बताया कि प्रशासन के पास जिले में कुल जितनी भी जमीन है इसका पूरा रिकॉर्ड है।


खाद लेने के साथ उपज बेचने के लिए परेशान हैं किसान
इसके बाद भी पहले से डिमांड नहीं भेजी गई है, जिसके चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि किसानों खाद लेने के साथ-साथ अपनी उपज बेचने के लिए भी लाइन में लगकर परेशान होना पड़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE