शाजापुर। जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन कर शाजापुर जिले की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले जिलाबदर आरोपी नरसिंह पिता रामचंदर मालवीय (उम्र 45, निवासी ग्राम उचोद) को थाना अकोदिया पुलिस ने 5 अगस्त को गिरफ्तार किया।
गोपनीय सूचना पर प्रधान आरक्षक सोनू जायसवाल और टीम ने पंचानामा कार्रवाई के साथ ग्राम उचोद पहुंचकर आरोपी को छतरी के पास से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने जिला बदर आदेश (क्रमांक/क्ड/रीडर-2/जि.ब./13 दिनांक 20.01.2025) का उल्लंघन करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, प्रआर सुनील मालवीय, प्रआर सोनू जायसवाल, प्रआर विपिन तोमर, और आर अभिषेक परमार की विशेष भूमिका रही