छतरपुर। जिले के राजनगर जनपद शिक्षा केंद्र के भीयांताल माध्यमिक विद्यालय से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां प्रभारी शिक्षिका विमलेश गुप्ता कक्षा में बच्चों के बीच सोती हुई कैमरे में कैद हो गई बच्चों ने बताया कि मैडम हर रोज सो जाती हैं और कई बार बिना सूचना के स्कूल से छुट्टी पर भी रहती हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षिका की लापरवाही लंबे समय से जारी है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है मामला मीडिया में आने के बाद चंद्रनगर शंकुल प्राचार्य केके अग्निहोत्री का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी अब बड़ा सवाल ये है कि क्या इस बार लापरवाह शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर हमेशा की तरह लीपापोती कर दिया जाएगा।