नीमच। जिला अस्पताल नीमच में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) टीम का दो दिवसीय निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टीम ने अस्पताल के 16 विभागों की 1,000 से अधिक सुविधाओं और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ कमियां बताईं, जिन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल दूर कर दिया गया। इस तत्परता से टीम संतुष्ट नजर आई और सकारात्मक फीडबैक देकर रवाना हुई।
अब दिल्ली मुख्यालय से एक माह में अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होगी। यदि सभी विभाग इस रिपोर्ट में मानकों पर खरे उतरते हैं, तो अस्पताल को केंद्र सरकार से अतिरिक्त फंड प्राप्त होगा, जिसका उपयोग मरीजों की सुविधाएं और सेवाएं बेहतर बनाने में किया जाएगा।