BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2025, 1:58 pm
KHABAR : रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बहनों में दिखा खरीदारी का उत्साह, पुलिस ने बाजारों और चौक-चौराहों पर यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कुकड़ेश्वर नगर और आसपास के क्षेत्रों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की रौनक बढ़ गई है।
मुख्य बाजार और मुखर्जी चौक पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही। अस्थाई दुकानों पर बहनों की चहल-पहल बनी रही। पारंपरिक राखियों के साथ-साथ इस बार डिजाइनर, कार्टून और लाइट वाली राखियां भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
व्यापारियों के अनुसार इस बार राखियों की बिक्री में बीते वर्षों की तुलना में उत्साहजनक वृद्धि हुई है। नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं।
प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए बाजारों और चौक-चौराहों पर यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं, जिससे आमजन को कोई असुविधा न हो। रक्षाबंधन की आहट ने पूरे नगर को उल्लास और भाई-बहन के स्नेह के रंग में रंग दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE