शाजापुर। बुधवार से नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार जिले में जारी हुए आदेश के खिलाफ में जिले में भी कार्य से विरक्त होकर धरने पर बैठ गए थे दूसरे दिन विधायक को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा एवं आदेश वापसी की मांग की मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी प्रशासनिक सेवा संघ के जिला अध्यक्ष सुनील पाटिल तहसीलदार ने बताया कि वर्तमान में आदेश जारी हुआ है उसमें नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार को विभक्त करने की कोशिश की जा रही है क्योंकि एक तहसीलदार गैर न्यायिक कार्य करेंगे तो तो दूसरे तहसीलदार न्यायिक कार्य करनेवाले होगे मामले से संघ के पदाधिकारियो में आक्रोश है कल से जिले के सभी तहसीलदारोन शासकीय वाहन खड़े कर दिए हैं एवं न्यायिक ग्रुप से लेफ्ट हो गए आज सभी तहसीलदार विधायक कार्यालय पहुंचे एवं ज्ञापन सौंपा है वही दूसरे दिन भी तहसील कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर अपने कार्य से विरक्त होकर धरने पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे राजस्व विभाग के कार्य करवाने वालों को लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा यदि आप आदेश वापस नहीं होता है तो जिले में अनिश्चितकाल के लिए तहसीलदार कार्य से विरक्त रहकर विरोध करेंगे