हरदा। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर हरदा के बाजार में राखियों की खरीदारी जोरों पर है। शहर के बड़ा मंदिर क्षेत्र में राखियों का बाजार गुलजार हो गया है। कल (9 अगस्त) शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए बहनें बहुत उत्साहित हैं।
यहां 5 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की राखियां उपलब्ध हैं। लगभग 100 प्रकार की डिजाइन और वैराइटी बाजार में मौजूद हैं, जो बहनों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में बड़ी दुकानों से लेकर फुटपाथ तक पर राखियों की दुकानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
दुकानों में बच्चों के लिए टॉय राखियों से लेकर युवाओं और बड़ों के लिए रुद्राक्ष, एडी (स्टोन), चंदन और कुंदन राखियों की भरपूर वैराइटी मौजूद है। सिंपल धागे वाली राखी जहां 5 रुपए में उपलब्ध है, वहीं चांदी के वर्क वाली ग्राम राखी की कीमत 500 रुपए तक है।