BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2025, 4:18 pm
KHABAR : महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय को मिले नए कुलगुरु, श्री लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो. शिवशंकर मिश्र नियुक्त, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरू पद पर नई नियुक्ति हो गई है। गुरुवार को राजभवन से जारी आदेश में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शोध विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शिवशंकर मिश्र को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. दिलीप सोनी ने इस नियुक्ति की पुष्टि की है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. मिश्र को चार वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से शुरू होगा। प्रो. मिश्र विश्वविद्यालय के आठवें कुलगुरु होंगे।


जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे प्रो. मिश्र
प्रो. मिश्र ने बताया कि उन्हें आज ही कुलगुरु नियुक्त होने की सूचना मिली है। वे जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर निर्देशानुसार उज्जैन पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास सभी के साथ मिलकर विश्वविद्यालय को आगे ले जाने का रहेगा।


वर्तमान कुलगुरु प्रो. विजय कुमार सीजी का कार्यकाल 20 अगस्त 2025 को पूर्ण होने वाला है। प्रो. विजय कुमार ने भी राजभवन को दोबारा कुलगुरु पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन राजभवन ने प्रक्रिया पूर्ण कर दिल्ली के प्रो. मिश्र को नया कुलगुरु नियुक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE