BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2025, 5:32 pm
NEWS : हर घर तिरंगा अभियान में स्वयंसेवक बनने के लिए करें क्यूआर कोड स्कैन, बढ़ाएं जनभागीदारी, कलक्टर आलोक रंजन ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में उत्साह से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नागरिकों को स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा प्रदान की गई है।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं इस अभियान में पंजीकरण करें तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों, पंचायतीराज प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं स्थानीय सेवा प्रदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि जिले से अधिकतम नागरिक अभियान से जुड़ सकें।

कैसे बनें स्वयंसेवक-
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अधिकृत क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करें आवश्यक विवरण भरकर स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करें। अभियान से जुड़कर लोगों को तिरंगा फहराने, सेल्फी अपलोड करने और राष्ट्रप्रेम जागृत करने हेतु प्रेरित करें।

जिला कलक्टर का आह्वान-
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि यह अभियान देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर स्वयंसेवक बनें और अभियान को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE