BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 10:58 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले की सीतामऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ज़हरीली शराब के साथ हत्थे चढ़ा आरोपी, इस चोरी की वारदात का भी हुआ खुलासा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

सीतामऊ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी मोहन मालवीय के नेतृत्व और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास गेहलोत की टीम ने ज़हरीली शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया।

घटना विवरण-
7 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सासरी पिपलिया निवासी भंवरलाल पिता बगदीराम लोहार को महिंद्रा जीतो वाहन (क्रमांक MP 43 L 2975) में 30 लीटर अवैध ज़हरीली शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 522/2025 दर्ज किया गया है।

पूछताछ में भंवरलाल ने अपने साथियों के साथ ग्राम सेदरामाता से 2.5 क्विंटल लोहे का सरिया और एक सफेद-काले रंग की जर्सी गाय चोरी करना कबूला। इसके आधार पर अपराध क्रमांक 521/2025 में गाय को बरामद कर लिया गया है और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
- भंवरलाल पिता बगदीराम, उम्र 45 वर्ष, जाति लोहार, निवासी सासरी पिपलिया

जब्त सामग्री-
- महिंद्रा जीतो वाहन (कीमत लगभग 3 लाख)
- 30 लीटर ज़हरीली अवैध शराब
- एक जर्सी गाय (कीमत 50,000)

टीम की सराहना-
निरीक्षक मोहन मालवीय, उपनिरीक्षक विकास गेहलोत, प्रआर. 351 वीरेंद्र पुरोहित, आरक्षक पप्पू डांगी, नितेश, अनिल शर्मा, रितेश, सैनिक बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह और देवीलाल द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE