BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 12:47 pm
KHABAR : नीमच में पहली बार जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया योग कौशल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में योग को नया आयाम देते हुए पहली बार जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चौंपियनशिप का आयोजन शनिवार को टाउन हॉल में किया गया। नीमच योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 से 55 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपनी योग कला का प्रदर्शन किया।

चौंपियनशिप में 10 विभिन्न इवेंट्स और 6 ग्रुप्स में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक कैटेगरी में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।

इस आयोजन ने न केवल योग को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित किया, बल्कि जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का मंच भी प्रदान किया है। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में नीमच का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चौंपियनशिप के माध्यम से योग को व्यायाम से आगे बढ़ाकर खेल के रूप में पहचान मिली है। इस आयोजन को जिले के खेल कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक अध्याय माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE