BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 4:58 pm
KHABAR : बाढ़ से परेशान 721 हितग्राहियों को 78 लाख पहुंचे, छतरपुर के लिए सीएम डॉ मोहन यादव ने राहत राशि डाली, नुकसान की हो सकेगी भरपाई, पढे़ खबर

Share On:-

छतरपुर। जिले के 721 हितग्राहियों को कुल 78,49,400 रुपए की राहत राशि सीएम डॉ मोहन यादव ने वन क्लिक के माध्यम से दी। बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए उनके जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए यह राशि मददगार होगी।


जिले में जनहानि के लिए 40 लाख रुपए, पशुहानि के लिए 6.80 लाख रुपए, मकान क्षति के लिए 31.48 लाख रुपए और अन्य क्षति के लिए 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।


डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल स्थित समत्व भवन से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर के आपदा प्रभावित हितग्राहियों को राहत राशि प्रदान की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने लगभग 30 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रभावित लोगों के बैंक खातों में स्थानांतरित की।


राहत राशि में जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति, कपड़ा, बर्तन एवं खाद्यान्न क्षति जैसी विभिन्न आपदाजन्य नुकसानों की भरपाई शामिल है।


कार्यक्रम के दौरान छतरपुर जिले से एनआईसी कक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एडीएम मिलिंद नागदेवे, संबंधित विभागीय अधिकारी और लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने सभी आपदा पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर आपदा पीड़ित तक त्वरित राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि छतरपुर में एक माह में अतिवृष्टि के कारण लोगों का नुकसान हुआ था। इसमें मकान, पशु और जनहानि शामिल थी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE