BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 4:25 pm
KHABAR : प्रशासन की इतनी तारीफ, तुम्हें यहां सिखा-पढ़ाकर तो नहीं बिठाया, बारिश से प्रभावित लोगों से सीएम ने पूछा, बोले- आपको भगवान की कसम है, सच-सच बोलना, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित नागरिकों को राहत राशि का वितरण किया गया। सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए राशि ट्रांसफर की।


प्रभावितों से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने पूछा कि आप प्रशासन की इतनी तारीफ कर रहे हो, कहीं आपको सिखाया तो नहीं गया। आपको भगवान की कसम है, सच-सच बोलना। इस पर उन्होंने कहा कि वह अपने मन से बोल रहे हैं।


बता दें कि जिले में 29 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश से कई कॉलोनियों में पानी भर गया था। कई इलाके जलमग्न हो गए थे। नागरिकों के घरों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ था। घरों में रखा सामान पानी भरने से खराब हो गया था।


4 अगस्त को सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया था। साथ ही सर्वे करने के भी निर्देश दिए थे।


शुक्रवार को प्रभावित नागरिकों को राहत राशि का वितरण किया गया। सीएम मोहन यादव ने लाइव जुड़कर नागरिकों को संबोधित किया। साथ ही उनके खातों में सिंगल क्लिक के जरिए राहत राशि ट्रांसफर की। जिले में छह हजार से ज्यादा नागरिकों के खातों में राशि भेजी गई है। इसमें से लगभग चार हजार गुना और बमोरी इलाके के हैं।


सीएम ने लाइव जुड़कर कुछ नागरिकों से बात भी की। गुना के रहने वाले प्रभावित मलकीत सिंह ने सीएम से चर्चा करते हुए बताया कि हमारे गांव में बाढ़ आई थी, भयंकर आफत थी, लेकिन आपकी टीम ने प्रशासन ने बहुत अच्छा काम किया, हमारी मदद की। बारिश के बीच हमें बसों से छात्रावास पहुंचाया, खाने-पीने के इंतजाम किए, बहुत अच्छा कार्य किया।


प्रशासन की प्रशंसा सुनकर मुख्यमंत्री ने मलकीत सिंह को टोकते हुए कहा कि आपको यहां सिखा-पढ़ा कर तो नहीं बैठाया है। आपसे ये तो नहीं बोला गया कि तारीफ ही तारीफ करना है। सीएम ने हंसते हुए कहा कि ईश्वर साक्षी है, आपको भगवान की कसम है, सच-सच बोलना। इस पर फिर मलकीत सिंह ने कहा कि झूठ क्यों बोलेंगे, सही बोल रहे हैं।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की शुरुआत में सीएम ने गुना का जिक्र करते हुए विधायक गोपीलाल.. बोलना चाहा, इस पर विधायक पन्रालाल शाक्य ने हंसते हुए कह दिया, जय कन्हैयालाल की, राम जी के भैया की। इस पर सीएम ने हंसते हुए कहा हमारे विधायक जी जोरदार हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE