BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 5:17 pm
KHABAR : घरों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने बताया, कलेक्टर-नेताओं ने थामा तिरंगा, बच्चों ने निकाला रैली, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत शुक्रवार को छैगांवमाखन विकासखंड मुख्यालय पर सांदीपनि स्कूल परिसर में विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया।


इसके साथ ही घरों में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने के लिए अलग-अलग रंग के डस्टबिन रखने की ग्रामीणों से अपील की।


तिरंगा रैली के दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, भाजपा नेता जितेंद्रसिंह मंडलोई, जिला पंचायत सदस्य नानकराम बरवाहे मौजूद थे।


सभी नेता और अफसरों ने अपने हाथों में तिरंगा थामा और रैली में चलें। खास बात यह कि, कार्यक्रम में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मौजूद विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान संबंधी शपथ भी दिलवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE