BREAKING NEWS
BIG REPORT : कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नशे की बड़ी खेप पर खाकी का वार, स्विफ्ट कार.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति.. <<     NEWS : सालवी सूत्रकार महासभा का आयोजन 15 अगस्त को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार और तलवार के साथ.. <<     NEWS : शिक्षक संघ प्रगतिशील ने नवागत जिला शिक्षा.. <<     BIG NEWS : वन विभाग की छापेमारी में खुला राज, घर में.. <<     KHABAR : रतलाम में कलेक्टर बने 5वीं कक्षा के टीचर,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर नीमच कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : स्विफ्ट डिजायर में डोडाचूरा की बड़ी खेप,.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत दतिया पुलिस ने.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2025, 1:53 pm
KHABAR : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बागेश्वर धाम में टेका मत्था प्रदेश की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद, पढे़ भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री, केदार नाथ कश्यप ने अपनी पत्नी शांति कश्यप, बड़े भाई पूर्व सांसद दिनेश कश्यप और बच्चों के साथ बागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान बालाजी के दर्शन किए। 


मंत्री कश्यप ने पूरे परिवार सहित राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। वन मंत्री कश्यप अपनी कार से बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां धाम के सेवादार नितेंद्र चौबे ने उन्हें और उनके परिवार को बागेश्वर बालाजी सन्यासी बाबा के दर्शन करवाए। इस दौरान, सेवादार चौबे ने मंत्री को बागेश्वर बालाजी भगवान की महिमा और मंदिरों के धार्मिक इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


यह पहला मौका था जब वन मंत्री सपरिवार बागेश्वर धाम पहुंचे थे। दर्शन के उपरांत, वन मंत्री कश्यप ने अपनी पत्नी शांति कश्यप के साथ भगवान बागेश्वर नाथ पर जल अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने गोशाला में विभिन्न प्रजातियों की गायों को देखा और बागेश्वर पीठाधीश्वर से मुलाकात कर सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस दौरान, बागेश्वर महाराज की आगामी 7 से 16 नवंबर तक दिल्ली से मथुरा तक आयोजित होने वाली पदयात्रा के संबंध में भी चर्चा हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE